रिफाइनरी कर्मचारियों ने बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने पर किया प्रदर्शन
थर्मल | कोरोना वायरस से भयभीत पानीपत रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने के विरोध में रिफाइनरी गेट पर एकत्र होकर जमकर नारेबाजी। जिसके चलते लगभग आधा घंटा रिफाइनरी गेट रहा बंद और गाड़ियों की लगी लंबी कतारे। गुरुवार शाम को रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने प्रधान संपूर्ण सिंह के नेतृत्व में विरोध जताया। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जब तक देश से कोरोना वायरस का भय फैला हुआ तब तक सभी कर्मचारियों की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन से न लगाकर कर कार्ड पंच द्वारा लगाई जाए जैसे पहले लगाई जाती थी। रिफाइनरी के वरिष्ठ