गांव में झांकियां निकाल रंगों की डाट लगाई
इसराना| नौल्था गांव ऐतिहासिक फाग उत्सव में सांसद संजय भाटिया पहुंचे। ग्रामीणों ने परंपरा को कायम रखते गांव में झांकियां निकाल रंगों की डाट लगाई। नौल्था में 902वां ऐतिहासिक फाग उत्सव मनाया गया। क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों ने नौल्था पहुंच फाग उत्सव का आनंद लिया। सरपंच बलराज जागलान ने बताया कि करीब 902 वर्षों से नौल्था में फाग उत्सव मनाते आ रहे है। गांव में बाबा लाठे वाले व दूसरे देवी देवताओं की झांकी निकाली गई। जिसके आगे डीजे व बैंड- बाजे के साथ ग्रामीण महिलाओं ने धार्मिक गीत गाकर होली मनाई।