पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर्वसम्मति से संजीव मनचंदा प्रधान, कंवल सिंह बने महासचिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत | डाइज एंड केमिकल ट्रेडर्स यूनियन का प्रधान संजीव मनचंदा काे बनाया गया है। प्रधान समेत कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का चुनाव सर्व सम्मति से हुअा है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया है कि जिस उम्मीद व भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी साैंपी गई है, वे उसे पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे। एसोसिएशन की जायज मांगों काे लिए हमेशा ही संघर्षरत रहेंगे। सेक्टर-25 में डाइंग एंड केमिकल ट्रेडर्स यूनियन का एसोसिएशन चुनाव शनिवार काे मुख्य चुनाव अधिकारी नरेश अरोड़ा की अध्यक्षता में हुअा। नव नियुक्त महासचिव कंवल सिंह सहारन ने कहा कि सभी सम्मानित सदस्यों ने आपसी सहमति से सभी पदाधिकारियों काे जिम्मेदारी साैंपी है। कार्यकारिणी में उप-प्रधान चांद गर्ग, सचिव रजनीश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष पवन को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर सतीश गुप्ता, सुशील बंसल, मुकेश वर्मा, नीरज गोयल, सतपाल, मदनलाल, पवन गर्ग, आशीष पठानिया, मनीष अग्रवाल व प्रदीप अरोड़ा माैजूद रहे।
खबरें और भी हैं...