पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Panipat News Haryana News Sanoli Road New Vegetable Market Will Be Closed In 15 Days There Will Be Shift Near The Grain Market Against Some Agents

15 दिन में बंद होगी सनौली रोड नई सब्जी मंडी, अनाज मंडी के पास शिफ्ट होगी, कुछ आढ़ती खिलाफ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सनौली रोड स्थित नई सब्जी मंडी 15 दिनों में बंद कर अनाज मंडी के पास शिफ्ट कर दी जाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। हरियाणा राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड (एचएसएएमबी) के मुख्य प्रशासक डॉ. जे गणेशन ने कहा कि लंबे समय से यह पेंडिंग है। इसलिए, इस माह सनौली रोड वाली सब्जी मंडी बंद कर दी जाएगी।

हालांकि, शहर के कुछ आढ़ती नहीं चाहते कि सब्जी मंडी यहां से शिफ्ट हो। इसलिए, वह विधायक प्रमोद विज के माध्यम से दबाव बनाने में लगे हैं। असल में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात करने के बाद मार्केटिंग बोर्ड के अफसरों को शिफ्ट करने का निर्देश दिया था। इसके बाद गतिविधियां तेज हो गई। इस बारे में जजपा के ग्रामीण प्रभारी देवेंद्र सिंह कादियान ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने इस बारे में सीएम से बात करके मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक डॉ. जे गणेशन को शिफ्ट करने को कहा है।

जानिए, शिफ्टिंग के कौन विरोध में और कौन पक्ष में

भारी कीमत चुकाने वाले फंसे: 27 प्लॉट बोली से बेचे गए। 111 वर्ग गज का एक प्लॉट 1.87 करोड़ में बिका। इतनी भारी कीमत चुकाने वाले फंस गए, क्योंकि उन्हें कुछ नहीं मिल रहा। इसलिए, ये लोग चाहते हैं कि जल्द शिफ्टिंग हो।


तीन फायदे शिफ्टिंग के

{सनौली रोड से खत्म होगा जाम मंडी शिफ्ट होने से सनौली-बापौली की ओर से आने वाले किसान चौटाला रोड सिवाह से मंडी के पास जाएंगे। सब्जी मंडी शिव चौक पर जाम कम होगा।

{मंडी में खुली जगह मिलेगी : 18 एकड़ में मंडी बनाई गई है। सनौली रोड वाली 5 एकड़ में है। मंडी में खुली जगह मिलेगी। पार्किंग के लिए भी अच्छी जगह मिल जाएगी।

{पार्किंग या पार्क बना सकता है निगम : वर्तमान सब्जी मंडी में आढ़तियों की तो अपनी जमीन है, लेकिन शेड और आसपास की 5 एकड़ नगर निगम की है। जो यहां पर पार्किंग या पार्क बना सकता है।

किसान चौटाला रोड सिवाह से नई सब्जी मंडी जाएंगे, शहर में जाम कम होगा

एचएसएएमबी के मुख्य प्रशासक बोले- डिप्टी सीएम ने मार्केटिंग बोर्ड को दिया शिफ्ट करने का निर्देश

मार्केट सचिव का दावा: मार्केट सचिव ओपी ने कहा कि राजनगर फाटक पर रेलवे अंडरपास बनाएंगे, एनएफएल के पास अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

शिफ्टिंग के नुकसान : अनाज मंडी मोड जीटी राेड पर पुल के नीचे अंधा कट बना हुआ है। सब्जी मंडी शिफ्ट होने से यहां पर जाम लगेगा।


नहीं बताया कि प्लॉट कहां है : 232 में से 85 प्लॉट अलॉट तो हो चुके, पर स्थान नहीं मिला। मतलब-कहां दुकान बनानी है, आढ़तियों को अब तक पता नहीं है। विरोध हो रहा है। सनौली रोड की मंडी बंद की जाती है तो अनाज मंडी के पास ऐसे आढ़ती कहां बैठेंगे।


पानीपत. जीटी राेड अनाज मंडी के पास बनी सब्जी मंडी।

पानीपत. सनाैली राेड पुरानी सब्जी मंडी।

विवाद निपटाने लगे तो मंडी कभी शिफ्ट नहीं होगी

Q. जानकारी मिली है कि सनौली रोड सब्जी मंडी जल्द शिफ्ट हो रही है?

A. बिल्कुल सही है। नोटिफिकेशन हुए बहुत दिन हाे गया, प्रयास है कि इसी माह शिफ्ट कर दें।

Q. कोई तारीख तय की है क्या?

A. नई भी बनकर तैयार हो चुकी है। इसलिए, इसी माह सनौली रोड की सब्जी मंडी बंद कर देंगे।

Q. 33 प्लॉट अलॉट होने के निर्देश हुए 4 माह बीत गए। ड्रॉ के लिए आपके ऑफिस से ऑर्डर होना अभी बाकी है। ऐसे में क्या मार्च में मंडी शिफ्ट कर पाएंगे।?

A. एक सप्ताह के अंदर ड्रॉ का आदेश जारी हो जाएगा। प्लॉट अलॉटमेंट का विवाद अलग चीज है। यह चलता रहेगा। सभी विवाद निपटाने लगे तो फिर सब्जी मंडी कभी शिफ्ट ही नहीं हो सकती।

बोली बाकी : 111.11 वर्ग गज के 53 और 62.5 वर्ग गज के 55 प्लॉट की बोली होनी है। इसी तरह से 27.5 वर्ग फीट यानी 3 वर्ग गज के 43 बूथ की भी बाेली होगी। मंडी में 111.11 वर्ग गज के 138 व 62.5 वर्ग गज के 56 प्लॉट और 3 वर्ग गज के 48 बूथ हैं।

सीधी बात

डॉ. जे गणेशन, मुख्य प्रशासक (सीए), एचएसएएमबी
खबरें और भी हैं...