पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला कुश्ती में संतोष, वीना, नीलम और पुरुष में रामअवतार, अशोक और रविंद्र प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माॅडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में हरियाणा श्रम विभाग, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड, जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अायाेजित दो दिवसीय मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार काे समापन किया गया। मुख्य अतिथि शहरी विधायक प्रमोद विज रहे। विशिष्ठ अतिथि उप श्रमायुक्त बलजीत सिंह रहे। अध्यक्षता जिला युवा एवं खेल अधिकारी अनिल कुमार ने की।

श्रम विभाग के एएलसी एसएन शर्मा ने सभी का स्वागत किया। इस माैके पर लोक कलाकार सत्येन्द्र कुराड़, श्रीपाल और दादा लख्मीचंद कलामंच के कलाकारों ने लोक गीत अाैर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित भक्ति गीत प्रस्तुत किए। श्रम कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र कौर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के अधिकतर पुरस्कार शुगर मिल के श्रमिकों ने जीते।

ये रहे परिणाम

कुश्ती- महिला, 58 किलाे वर्गभार

प्रथम : संतोष, ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड

द्वितीय : नीरज, राज वूलन इंडस्ट्री

तृतीय : बबली, राज ओवरसीज़

63 किलो वर्गभार

प्रथम : वीना, ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड

द्वितीय : सरोज, राज वूलन इंडस्ट्री

69 किलो वर्गभार

प्रथम : नीलम, ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड

द्वितीय : संगीता, राज वूलन इंडस्ट्री

तृतीय : नरेश रानी, गुप्ता

कुश्ती पुरुष, 58 किलो वर्गभार

प्रथम : राम अवतार, पैन फूड प्राइवेट लिमिटेड

द्वितीय : जोगिंदर, ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड

63 किलो वर्गभार

प्रथम : सोमदत्त, पैन फूड प्राइवेट लिमिटेड

द्वितीय- दीपक, ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड

69 किलो वर्गभार

प्रथम : रविंदर, इंटरनेशनल ब्रांड मेकर प्राइवेट लिमिटेड

द्वितीय : अशोक कुमार, शुगर मिल्स

तृतीय- इस्सार, ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड

रस्साकशी पुरुष

{पुरुष वर्ग में कपूर इंडस्ट्री ने वैंकी इंडिया को हराया।

{शुगर मिल ने ओबीटी को हराया।

{कैथल शुगर मिल ने राज वूलन को हराया।

{कपूर रैनटेल वेयर हाउस ने कैथल शुगर मिल को हराया।

{कपूर इंडस्ट्री ने शुगर मिल के माध्यम से फाइनल मुकाबला जीता।

रस्साकशी महिला

{ राज वूलन ई- 2 ने कपूर इंडस्ट्री को हराया। {ओबीटी ने राज वूलन को हराया। {गुप्ता इंडस्ट्री ने रिलायंस लूमटैक्स को हराया। { राज वूलन ने ओबीटी को हराया।

पानीपत. मंडलीय खेलकूद प्रतियाेगिता में विजेता टीम खुशी जाहिर करते हुए।

पानीपत.विजेताओं को विधायक प्रमोद विज ने किया सम्मानित।
खबरें और भी हैं...