सरपंच के बेटे ने परीक्षा में फेंकी नकल, केस दर्ज
गांव कुराना स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नकल फेंकने के मामले में हेड कांस्टेबल ने गांव के सरपंच के बेटे के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल ने उसे टाेका ताे अभद्रता करने लगा। धमकाया भी। हेड कांस्टेबल ने उसका वीडियाे बना लिया। पुलिस केस दर्ज कर लिया है। चाैकी उरलाना में तैनात हेड कांस्टेबल विनाेद कुमार ने थाना मतलाैडा में शिकायत दी। बताया कि शुक्रवार काे गांव कुराना स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा का फिजिकल एजुकेशन का पेपर था। वह परीक्षा केंद्र में ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक युवक वहां अाया अाैर खिड़की से नकल की पर्ची क्लास के अंदर फेंक दी। उन्हाेंने उसे राेकने की काेशिश ताे वह उस वक्त ताे भाग गया। कुछ देर बाद ही वह वापस अा गया। पकड़ने पर खुद काे गांव कुराना का सरपंच बताने लगा। बाद में पता चला कि गांव के सरपंच सत्यवान का बेटा कुलदीप था। एएसअाई नरेंद्र सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर अाराेपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
परीक्षा से पहले चाेरी किए तीन सीसीटीवी
पानीपत | गांव बबैल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र में कक्षा 10वीं के छात्राें ने पेपर शुरू हाेने से पहले ही 3 सीसीटीवी कैमरे चाेरी कर लिए। मगर वे सीसीटीवी में ट्रेस हो गए। प्रिंसिपल अजिंदर सिंह ने शुक्रवार काे थाना सेक्टर- 13/17 में शिकायत दी। एएसअाई गुलशन कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गृह विज्ञान की परीक्षा में दाे नकलची पकड़े
हरियाणा बाेर्ड की शनिवार काे 12वीं कक्षा की गृह विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा करीब 42 केंद्राें पर हुई। इस दाैरान फ्लाइंग ने दाे स्टूडेंट्स काे नकल करते हुए पकड़ लिया।