स्कूटी पर लगाई कार की नंबर प्लेट, 2 बार कटा फाेटाे चालान
कार की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कूटी चला रहे बदमाश का पुलिस ने दाे बार फाेटाे चालान काट दिया। चालान स्कूटी मालिक की बजाय कार मालिक की प|ी के पास पंजाब के माेहाली पहुंच गया। महिला ने करनाल रेंज अाईजी काे शिकायत भेजी थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पंजाब के माेहाली के सेक्टर 70 निवासी शिवानी जाेशी ने बताया कि उसके पति सचिन जाेशी के नाम एक कार है। पति की माैत हाेने के बाद वह कार अपने नाम कराने गई थी। तब उसे पता चला कि कार का 6 दिसंबर 2019 काे पानीपत में बिना हेलमेट अाैर 2 फरवरी काे करनाल में राॅन्ग साइड का फाेटाे चालान कटा है। चालान पर स्कूटी की फाेटाे थी, जबकि नंबर कार का लिखा हुअा था। फर्जीवाड़ा पर उसे करनाल रेंज अाईजी, एसपी पानीपत, करनाल, ट्रैफिक काे शिकायत भेजी थी। अब सेक्टर 13/17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।