पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

11 अप्रैल को लगेगी दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 11 अप्रैल को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसमें संबंधित केसों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा। जिला सत्र एवं न्यायधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन मनीषा बत्रा ने बताया कि इस लोक अदालत में क्रिमिनल कम्पाऊंडेबल, एनआई एक्ट, एमएसीटी, ट्रांसपोर्ट, वैवाहिक और श्रम मतभेद, भूमि अधिग्रहण, रेंट केस, बैंक रिकवरी, इज मेंटरी, राजस्व, मनरेगा, बिजली पानी बिल, फॉरेस्ट एक्टर और आपदा प्रबंधन के अलावा नगर पालिका, दुकानों और स्थानीय पुलिस और एक्साइज एक्टर व ट्रैफिक चालान से संबंधित केसो का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा। इससे पूर्व 7 अप्रैल मंगलवार को एमएसीटी केसों के लिए एक प्री लोक अदालत भी आयोजित की जाएगी।
खबरें और भी हैं...