पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Panipat News Haryana News Shashi Kabra Of Maheshwari Mahila Mandal Becomes President And Ruchita Chandak Becomes Secretary

माहेश्वरी महिला मंडल की शशि काबरा अध्यक्ष और रुचिता चांडक बनीं सचिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिमखाना क्लब में माहेश्वरी महिला मंडल का गठन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब हरियाणा हिमाचल और जम्मू कश्मीर के प्रादेशिक महिला मंडल अध्यक्षा सुमन जाजू एवं प्रादेशिक महामंत्री सतीश माहेश्वरी की उपस्थिति में मंडल का गठन किया।

माहेश्वरी महिला मंडल पानीपत के अध्यक्ष शशि काबरा, सचिव रुचिता चांडक, कोषाध्यक्ष सीमा चुनी गई। कार्यकारिणी सदस्यों की 24 महिलाओं की टीम गठित की गई। माहेश्वरी समाज पानीपत के अध्यक्ष सुरेश काबरा ने बताया की माहेश्वरी समाज जरूरतमंद के लिए सदैव सेवा के कार्य में आगे रहता है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशि काबरा एवं सचिव रुचिता चांडक ने बताया कि मंडल एवं माहेश्वरी समाज की सभी महिलाएं समाज सेवा में अहम योगदान देने को तत्पर रहेंगी। कोषाध्यक्ष सीमा ने शपथ में कहा कि सभी एकजुट होकर बिना राजनीति के सेवा भाव से कार्य करने को तैयार रहें ताकि पानीपत जिला में ही नहीं अपितु पूरे देश में पानीपत की सेवा की आवाज पहुंचे।

प्रादेशिक अध्यक्ष सुमन जाजू एवं महामंत्री सतीश माहेश्वरी ने बताया कि महिला मंडल ने शपथ समारोह में संकल्प लिया कि जल्द ही 25 मार्च काे एक विशाल अायाेजन हाेगा। जिसमें जरूरतमंदों का भला एवं सहयोग करके एक इतिहास रचेंगे। इस माैके पर माहेश्वरी सभा के संरक्षक मानिक चंद झंवर, प्रादेशिक महिला मंडल की संगठन मंत्री सरोज सारडा, बृजेश भूतड़ा, राकेश मुंधड़ा, बद्री सोमानी, वेणुगोपाल सोनी, दीपक मुंधड़ा, जेपी सोमानी, शिव चांडक, गोविंद सोमानी, रवि भूतड़ा, पूनम मुंधड़ा, सुनीता राठी, किरण कोठारी, मंजू सोमानी माैजूद रही।

खबरें और भी हैं...