शीतल शर्मा को मिला नारी शक्ति सम्मान
पानीपत | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मारकंडा नेशनल कॉलेज सभागार में शाहाबाद विकास मंच द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में हरियाणा की 12 महिलाओं व बेटियों को सम्मानित किया गया। इसमें जिले से नई सोच सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष शीतल शर्मा को नारी शक्ति सम्मान-2020 से सम्मानित किया गया। इस सोसायटी द्वारा पानीपत में बेटा बेटी एक समान घर की पहचान बेटी के नाम अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एक पेड़ अनेक जीवन अभियान, पर्यावरण सुरक्षा, शिक्षा व सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार, सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन व विधिक सामाजिक सेवाओं के लिए समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। इस माैके पर ज्योति अरोड़ा, विनाश शर्मा, परमजीत पहावा, डॉ. अशोक चौधरी, राजेश सड़ाना माैजूद रहे।