पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसआई का सरेंडर, फर्जी गैंगरेप केस में महिला के साथ साजिश में शामिल थी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फर्जी गैंगरेप केस में स्क्रैप कारोबारी, उसके ड्राइवर और दोस्त को फंसाने की साजिश में महिला के साथ शामिल चांदनी बाग थाना की एसआई योगेश कुमारी ने चार दिन सरेंडर कर दिया। निलंबित हो चुकी एसआई को पुलिस ने सोमवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज राणा की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने एसआई को एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। इस मामले में महिला 5 मार्च को गिरफ्तार की जा चुकी थी, लेकिन एसआई फरार चल रही थी। डीएसपी पूजा डाबला ने कहा कि एसआई ने सरेंडर कर दिया। रिमांड पर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जाएगी।

चांदनी बाग थाना एरिया की रहने वाली महिला ने पड़ोस में रहने वाले रकम सिंह, उसके दोस्त स्क्रैप कारोबारी लोकेश जैन और जैन के ड्राइवर सुनील को गैंगरेप के फर्जी केस में फंसाया था। जिसमें एसआई योगेश भी शामिल थी। दोनों 50 लाख रुपए ऐंठना चाहते थे।

खबरें और भी हैं...