पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्माइल फाउंडेशन ने टोल प्लाजा पर कोरोना वायरस के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्माइल फाउंडेशन सोसायटी ने टोल प्लाजा पर कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। सदस्यों ने टोल पर आते जाते राहगीरों को मास्क व प्रचार पत्र वितरित किए व कोरोना वायरस के लक्षणों व बचाव के बारे में बताया गया। मेयर अवनीत कौर ने कहा कि अभी हमारे देश मे कोरोना का प्रभाव कम है इसलिए इसको फैलने से पहले ही इसकी रोकथाम के लिए प्रयास किया जा रहा है। अंजू भाटिया ने लोगों को कोरोना वायरस से अपनी सुरक्षा करने के लिए कहा। सोसायटी की अध्यक्ष सुनीता सिवाच ने बताया सदस्यों ने टोल पर आते जाते राहगीरों को मास्क बांटे गए हैं, कोरोना वायरस के लक्षणों व बचाव के बारे में बताया गया है।

इस तरह के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि कोरोना वायरस पार्सल, चिट्टियों या खाने के ज़रिए फैलता है। इस माैके पर विपुल धीमान, विनय मालिक, अमित, मनोज, पुनीत, राहुल, पंकज, ऋतु रेवड़ी, काजल, यश, सतीश, इरफान अली, डॉ. अर्चना, यशिका, राजेश कुमार माैजूद रहे।

पानीपत. स्माइल फाउंडेशन के सदस्य कोराेना वायरस काे लेकर मास्क लगाकर लाेगाें काे जागरूक करते हुए।
खबरें और भी हैं...