छात्राअाें ने अाराेपी के खिलाफ दर्ज कराया केस
निजी अस्पताल में एएनएम की ट्रेनिंग कराने के नाम पर एक व्यक्ति ने 2 छात्राअाें से 50 हजार रुपए वसूल लिए। अाराेप है कि अाराेपी रजिस्ट्रेशन स्लिप देने के बहाने दाेनाें छात्राअाें काे हाेटल में ले गया अाैर छेड़छाड़ की। छात्राअाें ने एसपी काे शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक गांव की रहने वाली लड़की ने एसपी काे शिकायत दी कि जानकार सुरेंद्र फाइनेंस वाले ने उसे व उसकी सहेली काे नाैकरी लगवाने के लिए सिविल अस्पताल में अमरजीत मान नाम के व्यक्ति के पास भेजा था। अाराेप है कि करीब डेढ़ माह पहले अाराेपी मान ने निजी अस्पताल में एएनएम की ट्रेनिंग करवाने के नाम पर उनसे 25-25 हजार रुपए ले लिए। करीब एक माह तक दाेनाें अस्पताल में ट्रेनिंग पर जाते रहे, लेकिन काेई रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। 26 फरवरी सुबह करीब 10:30 बजे अाराेपी ने फाेन कर कहा कि लाल बत्ती चाैक पर अाकर रजिस्ट्रेशन स्लिप ले जाअाे। चाैक पर अमरजीत मान मिला अाैर उनकाे चाैक के पास स्थित एक हाेटल के कमरे में ले गया। वहां दाेनाें के साथ छेड़छाड़ की। विराेध कर छात्राएं अाने लगी ताे अाराेपी ने माता-पिता या अन्य किसी काे बताने पर जान से मरवाने की धमकी दी। बाद में छात्राअाें ने अपने परिजनाें काे अापबीती बताई। रुपए मांगने पर चाेरी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। फाेन पर गाली गलाैज की रिकाॅर्डिंग भी छात्राअाें के पास है।
एएनएम की ट्रेनिंग कराने के नाम पर 2 छात्राअाें से ~50 हजार लिए, छेड़छाड़ की