सूरी को प्रधानी की पगड़ी पहनाने वाले सुनील अरोड़ा को ही अनिल मदान पक्ष ने प्रधान बनाया
बाजारों में समस्याएं अपनी जगह खड़ी हैं, लेकिन प्रधानी के लिए गुटबाजी इतनी बढ़ी कि 42 बाजार एसोसिएशन वाला संयुक्त व्यापार मंडल दो भागों में बंट गया। 28 प्रधानों का समर्थन बताते हुए पूर्व प्रधान अनिल मदान ने सुनील अरोड़ा को प्रधान बनाने की घोषणा की। इसके लिए जीटी रोड स्थित एक होटल में 23 प्रधानों की परेड भी कराई। साथ ही 5 और प्रधानों के समर्थन का दावा किया। अरोड़ा उन प्रधानों में शामिल हैं, जिसने 5 मार्च को राजेश सूरी को प्रधान का ताज पहनाया था। अब अलग हो गए।
दूसरी ओर, राजेश सूरी ने 21 प्रधानों के समर्थन का दावा किया। सूरी बोले- “उनके पास 10 दूसरे प्रधानों का भी समर्थन है। संयुक्त व्यापार मंडल का प्रधान तो मैं ही हूं।’ सूरी ने दावा किया कि असली संयुक्त व्यापार मंडल उनके पास है।
बड़ी बात यह है कि 7 दिन पहले 5 मार्च को सुनील अरोड़ा ने ही राजेश सूरी को प्रधानी का ताज पहनाया था। मदान पक्ष ने सुनील अरोड़ा को ही अपने पक्ष में तोड़कर प्रधान घोषित कर दिया। अनिल मदान ने कहा कि राजेश सूरी सहित सभी नाराज सदस्यों को मनाने के प्रयास किए गए, लेकिन नहीं माने। मदान ने कहा कि चार-पांच सदस्य हैं जो नहीं चाहते कि व्यापार मंडल एक साथ चले। लेकिन उम्मीद है कि अधिकांश सदस्य लौट आएंगे।
संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान बने सुनील अरोड़ा काे पगड़ी पहनाते बाजाराें के प्रधान।
सूरी ने 21 सदस्यों के समर्थन का दावा किया
कृष्ण अग्रवाल, मनीष सडाना, सुरेश बवेजा, विशाल वर्मा, दर्शन बवेजा, राजेश सुरी, कुलदीप जैन, लक्की शर्मा, चंद्र सहगल, हिमांशु, मनोज बांगा, सुरेंद्र रेवड़ी, चरणजीत, मुलकराज मक्कड़, इंद्रजीत कथूरिया, अशोक कुमार सलूजा, जीत मैनी, लक्की मेहता, योगेश अरोड़ा, नितिन नागपाल और सुनील चावला। सुरी ने इसके अलावा 10 और ऐसे प्रधानों के समर्थन का दावा किया, जो वर्तमान संयुक्त व्यापार मंडल में नहीं हैं।
इन 28 सदस्यों का समर्थन बताया
अनिल मदान, सुशील भराड़ा, राजू चावला, संजय वर्मा, राजीव सोनी, निशांत सोनी, सुनील अरोड़ा, प्रेम कुमार, सुनील चावला, सुनील मंुजाल, नरेश कुमार हांडा, कृष्ण फुटेला, विजय कक्कड़, हिमांशु कुटानी, अशोक चांदना, कविराज अरोड़ा, राज खरबंदा, कर्मचंद नारंग, दर्शनलाल बधवा, महेंद्र कुमार हुड़िया, सरदार अमरजीत, लक्की मेहता, कृष्ण तनेजा, गौरव लीखा, चंद्र सहगल, विपिन चुघ, अशोक नारंग और सतपाल रेवड़ी।
5 मार्च काे सुनील अराेड़ा ने पगड़ी पहनाकर राजेश सूरी काे संयुक्त व्यापार मंडल का प्रधान बनाया था।