हाेली काे लेकर इमरजेंसी वार्ड में दाे डाॅक्टरों की ड्यूटी लगाई
पानीपत| हाेली पर्व काे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें ने इमरजेंसी वार्ड में दाे डाॅक्टराें की ड्यूटी लगाई है। एमएस डाॅ. अालाेक जैन ने बताया कि इमरजेंसी में हर शिफ्ट में दाे डाॅक्टराें की ड्यूटी रहेगी। वहीं अन्य स्टाफ की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं हाेली काे लेकर पुलिस अफसराें ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस बार पुलिस 24 घंटे तक विशेष नाका लगाकर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई करेगी। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार वत्स ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालाें पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस एल्काे सेंसर का इस्तेमाल करेगी। वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, माॅल व अन्य सार्वजनिक स्थानाें पर गश्त के लिए पुलिस काे तैनात किया जाएगा।