10वीं इंग्लिश का पेपर भी वाट्स एप पर वायरल हुअा
भिवानी बाेर्ड के इस बार भी नकल राेकने के सभी दावे विफल साबित हुए हैं। विभाग न ही नकल माफियाअाें पर नकेल कस पाया अाैर न ही पेपर वायरल करने वाले गिराेह पर शिकंजा कस सका है। गुरुवार काे 10वीं की इंग्लिश की परीक्षा में भी जमकर नकल हुई। इसराना के राजकीय कन्या वरिष्ठ सीनियर सेकेंड्री स्कूल में परीक्षा शुरू हाेने के 15 मिनट बाद ही पेपर वाट्स एप पर वायरल हाे गया। परीक्षा केंद्राें के बाहर पुलिस मूक दर्शक बनी रही।
शहर अाैर ग्रामीण क्षेत्र के करीब 35 परीक्षा केंद्राें पर गुरुवार दाेपहर करीब 12:30 बजे शुरू हाे गई। परीक्षा में नकल राेकने के लिए सेंटर के बाहर अाैर अासपास पुलिस बल तैनात रहा। इस बीच इसराना में परीक्षा शुरू हाेने के 15 मिनट बाद ही पेपर वाट्स एप पर वायरल हाे गया। परीक्षा दाेपहर करीब 3:30 बजे समाप्त हुई। इस बीच जिले अाैर कंट्राेल रूम की प्लाइंग ने शहर अाैर ग्रामीण क्षेत्र स्थित परीक्षा केंद्राें से 17 नकलची पकड़ लिए। वहीं पेपर वायरल की जांच भी शुरू कर दी गई है।
हिंदी के पेपर से ही शुरू हाे गई थी नकल
हरियाणा बाेर्ड की 12वीं की परीक्षा 3 अाैर 10वीं की परीक्षा 4 मार्च काे शुरू हाे गई थी। दाेनाें ही परीक्षाअाें में हिंदी के पेपर से ही नकल माफिया सक्रिय हाे गए थे। दाेनाें परीक्षाअाें के पहले दिन ही करीब 6 परिक्षार्थी फ्लाइंग ने नकल करते हुए पकड़ लिए थे। फ्लाइंग अब तक करीब 40 नकलची पकड़े जा चुके हैं। पेपर शुरू हाेने के 10 से 15 मिनट के अंदर ही पेपर भी वायरल हुए थे। मतलाैडा में पेपर वायरल के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मामले की जांच मतलाैडा पुलिस कर रही है।
पेपर वायरल की शुरू कर दी है जांच : डीईअाे