पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Panipat News Haryana News The 12th Grade Student Was First Stabbed To Death With A Knife Then Beaten To Death With Bricks Instead Of Helping People Remain Spectacled

12वीं कक्षा के छात्र को पहले चाकू से गोदा, फिर ईंटों से पीट-पीटकर मार डाला, मदद करने की बजाय तमाशबीन बने रहे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमर पर 3 वार के बाद शुभम के सीने में घोंपा चाकू

सैनी काॅलाेनी में मनाेहर पार्क के पास हाेली के दिन मंगलवार शाम काे जिप्सी में अाए तीन युवकों ने 12वीं कक्षा के छात्र 19 वर्षीय शुभम (हरिनगर निवासी) की चाकू घोंप व ईंटाें से पीट पीटकर हत्या कर दी। हमले में उसका दाेस्त विजय भी घायल हुअा है। उसके हाथ पर चाकू से तीन वार किए गए, काेहनी और माथे पर भी हमला किया गया। वारदात काे 2 नामजद (माेमीन अाैर निमी) सहित 8 से ज्यादा युवकों ने अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई सचिन ने बताया कि शुभम 12वीं का छात्र था। अभी तक उसने सिर्फ हिंदी का पेपर दिया था। तीन भाई-बहनाें में वह सबसे छाेटा था। घर से शुभम काे उसका दाेस्त विजय बुलाकर लेकर गया था कि मछली मार्केट जाना है। विजय की पहले आरोपियों से रंजिश चल रही थी। उसके साथ पहले भी झगड़ा हुआ था। तब शुभम ने उसका बीच-बचाव किया था। माेमिन व नीमा के नामों का खुलासा विजय ने किया है। वहीं विजय का कहना है कि रंजिश शुभम की ही थी। एसएचअाे सुनील कुमार ने बताया कि वारदात पुरानी रंजिश में हुई है। 15-20 दिन पहले भी इनका झगड़ा हुअा था। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, बुधवार तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

20 दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में होली पर खूनी खेल

बाइक सवारों ने विजय-शुभम को रोका

पुलिस अंजान, आरोपी ले गया जिप्सी

अाराेपियाें ने शुभम व विजय पर हमला कर दिया। शुभम काे तीन चाकू कमर के पीछे अाैर एक सीने पर मारा। इसके बाद ईंट से पीट पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान मौके पर 10 से 15 लोग ताश खेल रहे थे। इनमें से दो लाेग ही बीच बचाव करने आए बाकी तमाशबीन बने रहे।

जिप्सी से उतर वारदात करने वाले आरोपी बाइक सवाराें के साथ भाग गए। 5:54 बजे पुलिस की गाड़ी आई लेकिन जिप्सी काे बिना देखे निकल गई। 5:58 बजे जिप्सी में छिपा एक युवक गाड़ी ले गया।

विजय अाैर शुभम बुलेट पर लौटे। विजय बाइक चला रहा थे अाैर शुभम बीच में बैठा हुआ था। तभी इस दौरान तीन बाइक सवार युवकों ने उनके अागे बाइकें लगाकर रास्ता राेक लिया और गाली-गलाैज करने लगे।

काली जिप्सी मनोहर पार्क के पास रुकी। तभी बुलेट बाइक से विजय, शुभम अाैर एक युवक यहां से गुजरे। आरोपियों ने घात लगाते हुए जिप्सी की पिछली लाइट से चाकू निकाले व गली में चले गए।

05:58

05:22

05:19

शाम 05:14

पिछली लाइट में छिपा रखे थे चाकू

लाइव मर्डर: दोपहर 3 से 5 बजे तक जिप्सी से रेकी के बाद की हत्या, सीसीटीवी पुलिस के हाथ, फिर भी आरोपी पकड़ से बाहर
खबरें और भी हैं...