पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Panipat News Haryana News The Ball Stuck In The Tree While Playing Cricket The Young Man Pulled Out The High Tension Line Maith

क्रिकेट खेलते समय पेड़ में फंसी गेंद, निकालने चढ़े युवक काे हाईटेंशन लाइन ने खींचा, माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करंट लगने के बाद एक मिनट तक तारों पर झूलता रहा युवक

शहर में जानलेवा बनी हाईटेंशन लाइनाें ने एक अाैर युवक की जान ले ली। अरविंद अपने दाेस्ताें के साथ क्रिकेट खेल रहा था। गेंद पेड़ की टहनियाें में फंस गई। युवक गेंद निकालने के लिए पेड़ पर चढ़ा ताे पेड़ से सटी हाईटेंशन लाइन ने उसे खींच लिया। करीब एक मिनट तक युवक ताराें पर झूलता रहा अाैर फिर धमाके के बाद नीचे गिरा। अासपास के लाेग उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घाेषित कर दिया। यह घटना उग्राखेड़ी गांव की पीर वाली गली के नजदीक विद्यानंद काॅलाेनी में गुरुवार शाम करीब 6 बजे हुई। सड़क से करीब 8 फीट ऊंचे बिजली तार ढीले हाेने के कारण पेड़ पर ही रखे हुए थे। पिता ने कहा कि अगर बिजली तार टाइट हाेते ताे बेटे की जान बच सकती थी। शुक्रवार काे पुलिस ने पाेस्टमार्टम करवाकर शव परिजनाें काे साैंप दिया।

मशीनें बंद होने पर युवक आया था खेलने

ऊझा की नलवा काॅलाेनी निवासी 19 वर्षीय अरविंद पुत्र नरेश उग्राखेड़ी गांव की पीर वाली गली में विद्यानंद काॅलाेनी की एक फैक्ट्री में वेंडर मशीन चलाता था। फैक्ट्री के पास उसके चाचा अनेकपाल ने ठेके पर खेत लिए हैं। उनके साथ भी खेत पर काम करता था। प्रत्यक्षदर्शी रामू ने बताया कि अरविंद गुरुवार शाम काे मशीन चला रहा था। शाम काे लाइट चली गई। तब वह फैक्ट्री के सामने बने मैदान में दाेस्ताें के साथ क्रिकेट मैच खेलने लगा। लाइट अाने पर वह फैक्ट्री में गया अाैर फिर वापस अा गया। क्रिकेट खेलते हुए गेंद पेड़ की टहनियाें में फंस गई। अरविंद गेंद निकालने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। बारिश से पेड़ गीला था अाैर ऊपर से गुजर रही 11 हजार वाेल्ट की लाइन पेड़ की टहनियाें से छूकर गुजर रही थी। पेड़ पर चढ़ते ही अरविंद काे बिजली ताराें ने खींच लिया।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

{2 मार्च: नाैहरा मेें 4 साल की मनप्रीत को करंट लगा था। उसकी हाथ की अंगुली काटनी पड़ी थी।

{6 मार्च: भारत नगर में 18 वर्षीय शिवम की माैत हुई थी।

{2 जनवरी: बलजीत नगर के 5 बच्चे और 2 महिलाएं झुलसी थीं।

एेसी घटनाअाें में निगम का क्या कसूर : एसडीअाे

युवक खुद पेड़ पर चढ़ा, जिसके पास हाईटेंशन लाइन थी। एेसी घटनाअाें के लिए निगम कैसे जिम्मेदार है। अाबादी में जहां-जहां खतरनाक लाइन हैं, उन्हें बदला जा रहा है।
-अशाेक शर्मा, एसडीअाे, छाजपुर।

खतरनाक लाइन बदलने का काम जारी है : एसई

पूरे सर्कल में जिन खतरनाक लाइनाें की अप्रूवल मिल चुकी है, उन्हें बदला जा रहा है। फिर भी क्षेत्रवासी भी खतरनाक लाइनाें की शिकायत दें।
-जेएस नारा, एसई बिजली निगम

पेड़ पर लटकते ढीले तार बने जानलेवा

मृतक अरविंद

खबरें और भी हैं...