- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panipat
- Panipat News Haryana News The Body Of The Husband Of The Civil Judge Of Karnal Was Found In The Alte The Wife Said This Is Murder Case On Unknown
करनाल की सिविल जज के पति का शव अाॅल्टाे में मिला,पत्नी ने कहा-ये हत्या है,अज्ञात पर केस
औंगद से गोंदर जाने वाली सड़क पर कार में करनाल की सिविल जज पवनदीप कौर के पति रवि वर्मा का शव मिला है। जज ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे आॅल्टो कार में शव होने की सूचना मिली। टीम पहुंची तो मृतक की पहचान रवि वर्मा (31) वासी चंडीगढ़ सेक्टर-15 डी के रूप में हुई। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। कार अंदर से लॉक थी। खिड़की से कार के दरवाजे खोले गए। रवि के मुंह से झाग व कुछ ब्लड निकला था। पुलिस शिकायत में जज ने बताया कि मैं शुक्रवार को पानीपत अाई हुई थी। पति रवि करनाल के सेशन मार्ग स्थित सरकारी कोठी में थे। उनसे आखिरी बार शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बात हुई थी। उस समय कुछ अन्य लोगों की भी आवाज आ रही थी। सुबह पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी।
पहले भी बिना बताए घर से चले जाते थे रवि
पुलिस के अनुसार रवि की शादी पानीपत के मॉडल टाउन निवासी पवनदीप कौर से 2015 में हुई थी। पवनदीप करनाल में जज हैं। उनका एक एक बेटा भी है। रवि जीरकपुर के रहने वाले थे। नवदीप का मायका पानीपत में है। जज के पिता शमशेर सिंह ने बताया कि रवि पहले भी कई बार बिना बताए घर से चले जाते थे।