- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panipat
- Panipat News Haryana News The Country Will Get Rid Of Pollution Only After The Creation Of Green Wall Of India Greenman
ग्रीन वॉल ऑफ इंडिया बनने से ही देश को मिलेगी प्रदूषण से मुक्ति : ग्रीनमैन
पानीपत. ग्रीन मैन एडीसी काे ज्ञापन साैंपते हुए।
पानीपत | ग्रीन वाल आॅफ इंडिया बनवाने की मांग को लेकर निकले 5 करोड़ी हरित पगयात्रा नामक पदयात्रा के 94वें दिन ग्रीनमैन विजयपाल बघेल पानीपत के कई कार्यक्रमाें में पहुंचे। उन्हाेंने 5 सूत्रीय मांगाें का ज्ञापन एडीसी प्रीति काे साैंपा।
ग्रीनमैन विजयपाल बघेल ने कहा कि ग्रीन वॉल ऑफ इंडिया बनने से ही देश को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। उन्हाेंने बताया कि पोरबंदर से कुरुक्षेत्र तक 1600 किलोमीटर लंबी और 5 मीटर चौड़ी ‘ग्रीन वैली’ विकसित कराए जाने की मांग संयुक्त राष्ट्र संघ के समक्ष सीओपी-14 के माध्यम से उठाई गई थी। जिस पर केंद्र सरकार विचार कर रही है। सरकार से पोरबंदर से पानीपत तक 1400 किलोमीटर की ग्रीन वाल आॅफ इंडिया बनवाने की सहमति भी मिल गई है। 11 दिसंबर काे दिन दुनिया विश्व पर्वत दिवस मनाती है। उस दिन अरावली पर्वत श्रंखला के अस्तित्व की रक्षा करने की मांग को लेकर ग्लोबल ग्रीन पीस मिशन की ओर से 5 करोड़ी हरित पगयात्रा का शुभारंभ गुजरात के पोरबंदर से हुआ है। इस माैके पर विभोर जैन, चिरंजन सोढ़ी, विवेक खुराना, अंजू गेरा, नीतू जैन, संध्या नागर, शिवानी खुराना, कोमल सैनी, मनीषा देवी, शकुंतला देवी, रोशनलाल, सुमन रानी माैजूद रहीं।