पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ड्राइवर ने नशे में दाैड़ाई राेडवेज बस, सवारियों ने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थर्मल | गांव उरलाना कलां में गुरुवार दाेपहर काे ड्राइवर ने नशे में राेडवेज बस काे दाैड़ा दिया। बस में 50 से ज्यादा सवारियां थीं। सवारियों ने टाेका ताे ड्राइवर ने गाली-गलाैज करना शुरू कर दिया। किसी तरह लाेगाें ने बस काे रुकवा लिया। इस बीच सवारियों ने वीडियाे बना लिया। राेडवेज अधिकारियाें ने मामले की जांच शुरू करवा दी है। घटना दाेपहर करीब 2 बजे की है। ग्रामीणाें का कहना है कि पानीपत डिपाे की बस में सवारियाें काे लेकर ड्राइवर पानीपत के लिए रवाना हुअा था। बस में उस वक्त करीब 50 सवारियां थीं। अाराेप है कि ड्राइवर गांव उरलाना कलां का ही रहने वाला है। वह नशे में धुत था। शराब की बाेतल उसने सीट के नीचे रखी हुई थी। वह बस काे तेज रफ्तार में दाैड़ा रहा था। उन्हाेंने उसे टाेका ताे वह अभद्रता करने लगा। किसी तरह सवारियों ने बस काे रुकवा लिया। जल्द ही ड्राइवर का पिता माैके पर पहुंच गया। सवारियां काे वहीं उतार कर वह बस काे ले गया। इस दाैरान यात्रियाें ने ड्राइवर का वीडियाे बनाकर वायरल कर दिया। पानीपत डिपाे के ट्रैफिक मैनेजर कर्मवीर का कहना है कि मामले की जांच शुरू करवा दी है। अाराेपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं...