बच्ची ने पड़ाेसी काे रंग का गुब्बारा मारा ताे पिता काे पीटा, 36 टांके अाए
माॅडल टाउन के अग्रसेन काॅलाेनी में 8 साल की बच्ची ने पड़ाेसी के 16 साल के लड़के काे रंग भरा गुब्बारा मारा तो विवाद हाे गया। पड़ाेसी व उसके परिजनाें ने बच्ची के पिता काे बुरी तरह पीटा। उसे 36 टांके अाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर अाराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया। अग्रसेन काॅलाेनी के देवेन्द्र उर्फ बिल्लू घर के पास सैलून चलाते हैं। उनकी प|ी गीता ने बताया कि 10 मार्च की 8 साल की बेटी ने पड़ाेसी श्रीपाल के 16 वर्षीय भतीजे काे रंग का गुब्बारा मार दिया। अाराेप है कि भतीजे ने बेटी काे तमाचा मार दिया। तब देवेन्द्र ने उसकाे समझाकर भेज दिया। कुछ दूर जाकर भतीजा फिर से अा गया अाैर देवेन्द्र की कालर पकड़ ली। फिर श्रीपाल का परिवार अा गया अाैर झगड़ा करने लगा। शाम को देवेन्द्र घर के बाहर थे, तभी श्रीपाल, उसके बेटाें व अन्य लाेगाें ने राॅड, डंडे से देवेन्द्र पर हमला कर दिया। भाई तेजबीर ने बताया कि देवेन्द्र की नाक के पास हड्डी में फ्रैक्चर है अाैर उसे 36 टांके अाए हैं। पुलिस ने प|ी के बयान पर केस दर्ज कर श्रीपाल पुत्र राजबीर, उसके बेटे माेहित, रविन्द्र सभी निवासी न्यू शांति नगर काे गिरफ्तार कर लिया।
युवक, मां व भाइयाें काे पीटा
शास्त्री काॅलाेनी के देव कश्यप ने पुलिस काे शिकायत दी कि 10 मार्च को गली में वह, भाई सुभाष, भगत, राजू, कतलू अाैर मां हरकली के साथ गली में था। तभी पड़ाेसी मदन सिंह, नीरज, गौतम, अर्जुन, दीपक व 2-3 अन्य लाेगाें ने मिलकर सरिया व डंडे से मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं कश्यप काॅलाेनी के कमल ने अाठ मरला चाैकी पुलिस काे शिकायत दी कि अंकित, अंकुश, दलबीर व अन्य लाेगाें ने उस पर हमला कर दिया है।