पार्किंग में खड़ी कारों के शीशे तोड़े, स्क्रीन भी उखाड़कर ले गए
जीटी रोड पुल के नीचे पार्किंग में अव्यवस्था फेल रही है। पालिका बाजार नगर निगम के सामने के ब्लॉक में पार्किंग में खड़ी कारों के बदमाशों ने शीशे तोड़ दिए। साथ ही कैमरे की स्क्रीन भी उखाड़कर ले गए।
न्यूज क्लाॅथ मार्केट के प्रधान विपिन चुघ ने बताया कि उनकी कार पार्किंग में खड़ी थी। शाम को कार के शीशे टूटे हुए थे। चोरी कैमरे की स्क्रीन भी उखाड़कर ले गए। दूसरी कार गन्नौर के बत्तरा क्लॉथ वाले की थी। इस कार के भी शीशे टूटे हुए मिले और कैमरे की स्क्रीन गायब थी। वहीं, जैन क्लॉथ वाले अमित जैन की कार को बदमाशों ने पंक्चर कर दिया। चुघ ने बताया कि तीन-चार अन्य कार काे भी पंक्चर किया गया है। पहले यह ब्लॉक पार्किंग के लिए पेड थी। 300 रुपए प्रति महीना लिया जा रहा था। लेकिन पार्किंग की जिम्मेदारी लेने वाली एक प्रयास संस्था ने पेड पार्किंग बंद कर सुरक्षा वापस ले ली है। पहले इस ब्लॉक में गार्ड रहता था।
व्यवसायी की कार ने बाइक को टक्कर मारी
थर्मल | असंध रोड पर शौदापुर गांव के अड्डे पर एक युवक की बाइक खड़ी थी। पानीपत से रिश्तेदारी में होकर फतेहाबाद के व्यवसायी अमित गर्ग परिवार सहित कार से वापस जा रहे थे। जब वो गांव के बस अड्डे के पास पहुंचे तो गलत साइड से एक ट्रक आ गया। टक्कर से बचने के लिए उन्होंने कार को साइड में किया तो बाइक को हल्की की टक्कर लग गई। युवक ने ड्रम को ढक्कन ड्राइवर साइड वाली खिड़की के शीशे पर मारकर तोड़ दिया। दोनों बाइक सवार फरार हो गए।
पानीपत. जीटी राेड पुल के नीचे पार्किंग में खड़ी कार के शीशे ताेड़े।