अपहरण कर लूटपाट करने वाले दाे बदमाशाें काे 5-5 साल कैद
पानीपत | सिटी थाने के सामने से युवक का अपहरण कर लूटपाट करने वाले दाे बदमाशाें काे सेशन काेर्ट ने 5-5 साल जेल की सजा सुनाई है। मामले में सीअाईए वन ने 24 अगस्त 2018 काे नाैल्था निवासी साेनू पुत्र सुरेश कुमार अाैर मुरथल के रामनगर निवासी मंजीत पुत्र रमेश काे गिरफ्तार किया है। लूटपाट के बाद 12 हजार मंजीत अाैर 13220 रुपए साेनू के हिस्से में अाए थे।