पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंदर अब पहुंचे पिंजरे के अंदर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर वासियों की परेशानियों के बीच आखिरकार बंदर पकड़ने शुरू हो गए। वर्क ऑर्डर जारी होने के 27वें दिन सेक्टर-12 से 4 बंदर पकड़े गए। शहर में दिखने वाले हर एक बंदर जब तक पकड़ नहीं लिए जाते, अभियान जारी रहेगा। बंदरों को अभी पुरानी जिला जेल में बनाए गए सेंटर में रखे गए हैं। ये यमुना नगर स्थित कलेसर के जंगल में छोड़े जाएंगे।

सेक्टर-12 के हाउस नंबर 1000 के पास तीन पिंजरे लगाए गए हैं। रविवार को 4 बंदर फंसे। बंदर पकड़ने वाले ठेकेदार रहीश ने बताया कि इस एरिया में बंदरों का दूसरा ग्रुप भी है। एक-दो दिन में दूसरे ग्रुप को भी पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद पिंजरे दूसरी जगह लगाए जाएंगे।

शिकायत के आधार पर लगेंगे पिंजरे

पिंजरे कहां लगाए जाएंगे, यह नगर निगम तय करता है। लेकिन इसके लिए आपको शिकायत करनी होगी। अगर आपके इलाके में बंदरों का उत्पात है तो आप ठेकेदार रहीश खान के मोबाइल नंबर 9634494491 या नगर निगम के लैंड लाइन नंबर 0180-2642500 पर फोन करें। निगम के लैंडलाइन पर सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक ही कर्मचारी फोन उठाएगा। आप ठेकेदार के नंबर पर मैसेज देकर भी शिकायत कर सकते हैं।

सेक्टर-11/12 में रखे पिंजराें में बंद बंदर।
खबरें और भी हैं...