पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जलालपुर के लोगों ने कालीसिंह बाबा धाम पर हवन कर लगाया भंडारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बापौली | जलालपुर प्रथम गांव के कालीसिंह बाबा धाम पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद‌्भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। ग्रामीणों ने हवन करवाकर विशाल भंडारा लगाया। इस दौरान कथा वाचक स्वामी श्री चित्पूर्णानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मानव जीवन को सुखद अनुभूति होती है। धर्म हमारे मन की चंचलता को एक दिशा प्रदान करता है। इस मौके पर पूर्व सरपंच जगदीश,राजू रावल, तेजपाल, भीमसिहं, रामधन, गुगन, सेठपाल,महेश, साहब सिंह आदि अनेक मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...