पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

4 माह पहले बना रोड धंसने से तूड़े की ट्रॉली पलटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थर्मल| आसन कलां गांव से पानीपत नैप्था क्राकर परियोजना तक 4 माह पहले ही सड़क का निर्माण हुआ था। बुधवार दोपहर को आसन कलां से तूड़ा लेकर एक ट्राॅली पानीपत रिफाइनरी रोड की तरफ जा रही थी। अचानक सड़क धंस गई और ट्राली पर बैठे शौकत अली व जयमल निवासी भूरा कंडेला कैराना घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को पानीपत के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। चालक नुरू ने बताया कि अचानक सड़क धंस गई और ट्राली पलट गई। ग्रामीणों विकास कुमार, विपिन कुमार, कमलजीत, बलकार सिंह, विरेंद्र कुमार, बलजीत सिंह, कर्मबीर, सेवा राम आदि ने बताया कि करीब 4 माह पहले ही सड़क का निर्माण हुआ था।
खबरें और भी हैं...