पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अाॅप्शन में अन्य ब्लाॅक का स्कूल भरने में हाे रही परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नियम-134ए की समस्याअाें काे लेकर खंड शिक्षा अधिकारी काे साैंपी शिकायत

नियम-134ए के तहत निजी स्कूलाें में दाखिले के लिए अावेदन काे सिर्फ 7 दिन शेष रह गए हैं। एेसे में अभिभावकाें काे अाॅनलाइन फाॅर्म भरने में कई तरह की समस्याअाें का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार काे अभिभावकाें ने खंड शिक्षा अधिकारी काे िशकायत दे समस्याअाें के समाधान की मांग की।

अभिभावक राकेश, भीमसैन, सुरेंद्र, दीपक, माेहिंदर अादि ने बताया कि अाॅनलाइन फाॅर्म भरने के सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस बार शहर के स्कूल के साथ-साथ अाॅप्शन में अन्य ब्लाॅक के स्कूल का नाम भरना अनिवार्य है। अगर अन्य ब्लाॅक का स्कूल अलाॅट हाे जाएगा ताे वह अपने बच्चाें काे वहां नहीं भेज पाएंगे। यह शिक्षा विभाग की मनमानी है। इसके साथ ही उन्हाेंने बताया कि िवभाग का पाेर्टल सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। उसे दुरुस्त कराया जाए। स्कूल संचालक एसआरएन नंबर और यूपीआईएसई कोड देने में आनाकानी कर रहे हैं। कक्षा 2 से 12 तक के सिलेबस और सैम्पल पेपर की कॉपी क्लास वाइज उपलब्ध कराई जाएं और उन्होंने वेबसाइट पर अपलोड करवाई जाएं। फॉर्म भरते वक्त अगर गलती हो जाए तो उसे एडिट करने का ऑप्शन दिया जाए।

खबरें और भी हैं...