पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नगलां आर गांव से चोरों ने मंदिर से दान-पात्र व भगवान की मूर्ति चुराई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बापौली | बीती रात नगलंा आर गांव में अज्ञात चोरों ने मंदिर की दीवार फांदकर मंदिर में रखा दान-पात्र व भगवान श्रीकृष्ण जी की मूर्ति उठाकर ले गए। सुबह जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी। वहीं सनौली खुर्द थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत अभी तक नहीं मिली है। लेकिन कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी मौका मुआयना कर मामले की जांच की जाएगी।

मंदिर के पुजारी संदीप द्विवेदी ने बताया कि वह रोजाना की तरह बीते दिन भी मंदिर को बंद कर मेन गेट पर ताला लगाकर गया था। सुबह मंदिर आया तो मेन गेट का ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर जब अंदर गया तो मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति और दान पात्र गायब था। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इधर-उधर जांच की तो कान्हा जी की मूर्ति करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में मिली। पुजारी ने बताया कि मेन गेट का ताला लगा होने के कारण चोर दीवार फांदकर मंदिर में घूसे हैं।
खबरें और भी हैं...