पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनाज मंडी के पास मारपीट कर नकदी छीनने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनाज मंडी के पास मारपीट कर 3500 रुपए छीनने वाले तीनाें बदमाश सीअाईए-टू ने गिरफ्तार कर लिए हैं। इन तीनाें काे चाैटाला राेड से गिरफ्तार किया गया है। उन्हाेंने अनाज मंडी के टी-पाॅइंट के पास राजनगर निवासी धर्मेंद्र से मारपीट करके लूटपाट की थी।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी के दिशा निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की थी। सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने तीनाें युवक चाैटाला रोड से काबू किया। पकड़े गए युवकाें ने अपनी पहचान सुनील पुत्र ताराचंद, रविंद्र पुत्र जय किशन व अमित पुत्र देशराज निवासी बिहाैली के रूप में बताई है। तीनाें युवकाें ने मारपीट व लूटपाट की बात कबूली है।

पानीपत. मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीनाें अाराेपी पुलिस गिरफ्त में।
खबरें और भी हैं...