तीन बदमाशाें ने साइकिल सवार से लूटे 3500 रुपए
अनाज मंडी में शनिवार रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार 3 युवक साइकिल से घर जा रहे युवक से मारपीट करके 3500 रुपए लूटकर ले गए। लूटपाट के दाैरान युवक ने उनकी बाइक का नंबर देख लिया। बाइक पर पानीपत नंबर की प्लेट लगी थी। पुलिस ने अज्ञात पर लूट का केस दर्ज किया है। नालंदा जिले के अाेरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र शिवकुमार प्रसाद यहां राजनगर में साेनू सैनी के मकान में किराए पर रहता है। वह सेक्टर 25 बाईपास राेड पर साेनू शर्मा के अहाते पर नाैकरी करता है। शनिवार रात अहाते पर ड्यूटी के बाद साइकिल से कमरे पर जा रहा था। रास्ते में रात करीब 10:30 बजेे अनाजमंडी टी पाॅइंट के पास पीछे से बाइक पर 3 अज्ञात युवक अाए।
उसे राेककर मारपीट की। फिर पैंट की पीछे वाली जेब से 3500 रुपए छीन लिए। लूटपाट के दाैरान धर्मेंद्र ने उनकी बाइक का नंबर देख लिया। बाइक पर पानीपत नंबर की प्लेट लगी थी।