पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैफिक पुलिस ने काटा फर्जी चालान, नंबर कार का, फोटो स्कूटी की...वो भी बेहद धुंधली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{आरसी अपडेट कराने के लिए कार चालक ने भरा 500 रुपए जुर्माना

इसराना के रहने वाले एलअाईसी कर्मचारी काे ट्रैफिक पुलिस ने उस गलती की सजा दी जाे उन्हाेंने की ही नहीं थी। दाे दिन पहले वह अारटीए अाॅफिस में अारसी में सीएनजी अपडेट कराने गए ताे उन्हें पता लगा कि उनकी कार का ताे राॅन्ग साइड का चालान कटा हुअा है। जब उन्हाेंने अारटीए अाॅफिस से चालान निकलवाया ताे उस चालान पर फाेटाे ताे स्कूटी का था अाैर रजिस्ट्रेशन नंबर उनकी कार का था। जुर्माना राशि जमा करवाए बिना अारसी अपडेट नहीं हाे सकती थी। इसलिए अाॅननलाइन जुर्माना जमा कर दिया। इसराना के गांव ग्वालड़ा के रहने वाले सूर्यपर्ण भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत हैं। उन्हाेंने बताया कि उन्हाेंने कुछ महीनाें पहले ही स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। कुछ दिन पहले उन्हाेंने कार में सीएनजी किट लगवाई थी। इसके चलते वह गुरुवार काे गाेहाना राेड स्थित अारटीए अाॅफिस में अारसी में सीएनजी किट अपडेट कराने के लिए गए थे। तब वहां कर्मचारी ने बताया कि अारसी पर 500 रुपए का चालान कटा हुअा है। जुर्माना राशि जमा किए बिना अारसी काे अपडेट नहीं किया जा सकता है। उक्त कर्मचारी ने फाेटाे चालान की फाेटाे काॅपी निकालकर उन्हें दे दी। यह देख वह दंग रह गए। क्याेंकि फाेटाे चालान में फाेटाे ताे एक्टिवा का लगा हुअा था लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर उनकी कार का था।

स्कूटी किसकी पहचान नहीं क्योंकि नंबर नजर नहीं आ रहा

सर्वपर्ण ने बताया कि यह चालान 15 फरवरी की दाेपहर 2:31 बजे सेक्टर- 13/17 कट पर राॅन्ग साइड का कटा था। जबकि उस वक्त वह किसी काम से घराैंडा में थे। चालान पर एक्टिवा का फाेटाे साफ दिख रहा था लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर साफ नजर नहीं अा रहा था। अारसी अपडेट कराने के लिए उन्हाेंने 500 रुपए जुर्माना राशि अाॅनलाइन ही जमा कर दी।

नंबर साफ न दिखने से हुई गलती

जिस एक्टिवा का फाेटाे चालान किया गया। उस एक्टिवा की नंबर प्लेट पर नंबर साफ नहीं दिख रहा है। इसलिए चालान जेनरेट करते वक्त कर्मचारी से यह गलती हाे गई। वह इस मामले की जांच करवाएंगे।
-अनिरुद्ध, एसएचअाे, ट्रैफिक पुलिस

एसपी से करेंगे शिकायत

पीड़ित ने बताया कि विभाग की गलती से उन्हें बेवजह परेशान हाेना पड़ा। अगर जुर्माना राशि 50 हजार रुपए हाेती ताे वह काैन भरता। बुधवार काे एसपी काे शिकायत पत्र दे मामले की जांच अाैर पुलिस कर्मियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

फोटो स्कूटी की

नंबर कार का

खबरें और भी हैं...