पिलर से टकराया बजरी से भरा ट्राला, 4 घंटे में केबिन काटकर निकाला चालक
दिल्ली से पानीपत के बीच अधूरे पड़े नेशनल हाईवे नंबर-44 पर शनिवार को सुबह सडक़ हादसा हो गया। भिगान गांव के समीप एक ट्राला निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पिल्लर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राले का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक का एक पैर केबिन के अंदर बुरी तरह से फंस गया था। पुलिस प्रशासन ने करीब दो घंटे बाद चालक को बाहर निकाला। उसे समालखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे बजरी से भरा ट्राला दिल्ली से पानीपत की तरफ जा रहा था। अचानक से अनियंत्रित होकर भिगान के पास फ्लाईओवर के पिल्लर से ट्राला टकरा गया। ट्राले की बॉडी क्षतिग्रस्त होने से चालक फंस गया। जेसीबी, हाइड्रा क्रेन व गैस कटर की मदद से ट्राले के कैबिन को काट चालक को बाहर निकाला गया। पूरे घटनाक्रम में करीब 4:30 घंटे का समय लग गया। हाईवे किनारे हवेली से कार निकली। कार को बचाने के फेर में ट्राला चालक अपना संतुलन खो बैठा। इसके बाद पिल्लर से जा टकराया। कार की पिछली लाइट से ट्राले की टक्कर लगी है। गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
गन्नौर में दिल्ली-पानीपत के बीच अधूरे पड़े एनएच-44 पर हादसा