पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जानकार की बाइक ले फैक्ट्री से निकले दो दोस्त, ट्राले ने टक्कर मार 30 फीट घसीटा, दाेनों की माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक युवक ने हेलमेट लगा रखा था, दूसरे ने लटका रखा था

पसीना कलां गांव निवासी 24 वर्षीय चंदन पुत्र गणेश झा अाैर पसीना खुर्द गांव निवासी 21 वर्षीय राेहित उर्फ माेहित पुत्र सत्यवान शिव शक्ति एक्सपाेर्ट फैक्ट्री की सैंपलिंग विंग में जाॅब करते थे। विंग के इंचार्ज राकेश ने बताया कि दाेनाें सुबह करीब 11:30 बजे बाइक मांगकर बाहर जाने की बात कहकर निकले थे। राेहित बाइक चला रहा था, जबकि चंदन पीछे बैठा था। राेहित ने हेलमेट लगा रखा था अाैर चंदन हाथ में हेलमेट लिए था। बाबरपुर की तरफ से फैक्ट्री लाैटते वक्त टाेल पार कर फ्लाईअाेवर पर चलते ही पीछे से तेज गति में अाए ट्राले ने टक्कर मार दी। राेहित का हेलमेट चकनाचूर हाे गया। करीब एक घंटे बाद हादसे में दाेनाें की माैत की खबर फैक्ट्री में पहुंची। इसके बाद फैक्ट्री में उनके साथी घबरा गए और पूरा माहौल गमगीन हो गया।

हादसे के बाद वीडियो बनाते रहे लोग

हादसे के बाद मृतकाें के पास से पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने तलाशी ली ताे बाइक से राकेश की अारसी अाैर दाेनाें के माेबाइल मिले। माेबाइल लाॅक थे। थाेड़ी देर बाद राेहित के दाेस्त ने फाेन लगाया ताे पुलिस ने हादसे की सूचना दी। तब दाेनाें के परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद माैके पर जमा हुए लाेग पुलिस की मदद करने की बजाय वीडियाे बनाते रहे। माैके पर एक युवक बाेला कि दाेनाें उसके गांव के थे। जब पुलिस नाम पता अाैर एड्रेस पूछने लगी ताे वह भाग गया।


राेहित जाॅब कर चला रहा था परिवार

राेहित के पिता सत्यवान की करीब 7 साल पहले माैत हाे गई थी। राेहित फैक्ट्री में जाॅब करके परिवार का भरण पाेषण कर रहा था। राेहित की दसवीं में हिंदी में कम्पार्टमेंट अा गई थी। इसलिए वह शनिवार काे पेपर देने भी गया था। उसका छाेटा भाई 15 वर्षीय साहिल 10वीं अाैर सबसे छाेटी बहन 14 वर्षीय रितिका 9वीं कक्षा में पढ़ती है। मां मुकेश देवी घर पर रहती है।

चंदन का शव देख बेसुध हाेकर गिरे माता-पिता

बिहार के मधुबनी निवासी चंदन के पिता गणेश झा करीब 20 साल से पानीपत में रह रहे हैं। चंदन अाैर उसकी मां अनीता एक साथ फैक्ट्री में काम करते थे। वहीं पिता झट्टीपुर में धागा मिल में काम करता है। बेटे की हादसे की खबर मिलते ही दाेनाें सिविल अस्पताल पहुंच गए। तब उन्हें पता चला कि बेटे की माैत हाे गई। मां ताे सुनते ही बेसुध हाेकर जमीन पर गिर गई। पिता बेटे काे देखने की जिद करने लगा। पुलिस उसे मुर्दाघर के अंदर ले जाकर शव दिखाया ताेे वह राेने लगा अाैर बाहर निकलते ही वह बेसुध हाेकर जमीन पर गिर पड़ा। चंदन का एक छाेटा भाई पंकज पर्दाें के शाेरूम पर काम करता है।

भास्कर न्यूज | पानीपत

टाेल प्लाजा के पास रविवार दाेपहर करीब 12:30 बजे सड़क हादसे में दाे दाेस्ताें की माैत हाे गई। दाेनाें अपने जानकार से बाइक मांगकर फैक्ट्री से निकले थे। रास्ते में तेज गति में दाैड़ रहे ट्राले ने पीछे से बाइक काे टक्कर मारी अाैर बाइक सवार दाे दाेस्ताें काे करीब 30 फीट तक घसीटते हुए ले गया। ट्राले का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इससे दाेनाें की माैके पर ही माैत हाे गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्राले काे भगाकर ले गया। रात तक पुलिस काे ट्राले अाैर ड्राइवर का सुराग नहीं लगा। सेक्टर 13/17 थाने के हवलदार जसबीर ने बताया कि ट्राले पर फरीदाबाद का नंबर था। नंबर के जरिए ट्राले व ड्राइवर की तलाश कर रहे हैं। पाेस्टमार्टम के बाद उनके शव परिजनाें काे साैंप दिए। ट्राले ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

फूट गई पिता की किस्मत, फट गया मां का कलेजा

मृतक रोहित

मृतक चंदन
खबरें और भी हैं...