- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panipat
- Panipat News Haryana News Two Knives Hidden In The Bushes After Killing A Student Of 12th And Recovered On The Trail Of The Accused
12वीं के छात्र की हत्या कर झाड़ियाें में छुपाए दो चाकू आरोपियों की निशानदेही पर बरामद
अन्य के सबूत नहीं मिले
शुभम के पिता रमेश कुमार ने माॅडल टाउन थाने में नीमा, माेमीन व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। सीअाईए-2 इंचार्ज दीपक कुमार ने कहा कि अब तक की जांच में माेमीन अाैर अन्य किसी व्यक्ति के शामिल हाेने के सबूत नहीं मिले हैं।
पानीपत | सैनी काॅलाेनी में मनाेहर पार्क के पास हाेली के दिन 12वीं के छात्र 19 वर्षीय शुभम उर्फ गाेलू की हत्या व दाेस्त विजय काे चाकू मारकर घायल करने के मामले पुलिस रिमांड पर चल रहे नीमा थापा, अविनाश अाैर रवि काे सीअाईए-2 शनिवार काे काेर्ट में पेश करेगी। इससे पहले जांच अधिकारी एसअाई बलजीत सिंह ने अाराेपी रवि व अविनाश की निशानदेही पर दाे चाकू बरामद किए हैं। शुभम की हत्या के बाद दाेनाें ने एनएफएल नाके के पास झाड़ियाें में दाे चाकू छुपाकर ऊपर से झाड़ियां रख दी थीं। नेपाल के काठमांडू निवासी नीमा थापा गंगाराम काॅलाेनी, बिहार के लखीसरास के अविनाश अाैर रवि अर्जुन नगर में रहते थे। तीनाें ने मिलकर हरि नगर निवासी शुभम की चाकू व ईंट से वार कर हत्या की थी।