पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग 22 को उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत | केंद्रीय और राज्य बजट से निराश उद्यमियों के लिए एक अच्छी खबर है। 22 मार्च को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर उद्यिमयों के साथ बैठक करने पानीपत आ रहे हैं। इसमें करनाल के उद्यमी भी बुलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पानीपत के उद्यमियों के लिए यह पहला मौका होगा जब केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मंत्री के सामने वह अपनी समस्याएं रख सकेंगे। आर्य कॉलेज के सभागार में यह कार्यक्रम होगा।

करनाल लोकसभा के सांसद संजय भाटिया पानीपत और करनाल के उद्यमियों के लिए यह बैठक करवा रहे हैं। इसमें शहर के सभी उद्यमियों को आमंत्रित किया जाएगा। एक्साइज, कस्टम और जीएसटी को लेकर उद्यमियों की कई समस्याएं हैं। साथ ही जेडएलडी (जीराे लिक्विड डिस्चार्ज) की भी पुरानी मांग है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के सामने उद्यमी इन सब मुद्दों को रखेंगे। लेकिन देखना यह है कि पानीपत के उद्यमी इसे किस तरह से लेते हैं।
खबरें और भी हैं...