- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panipat
- Samalkha News Haryana News Volvo Bus39s Balance Was Disturbed Due To Tire Explosion Person39s Death Due To Collision
टायर फटने से वोल्वो बस का संतुलन बिगड़ा, टक्कर लगने से व्यक्ति की माैत
पंजाब से िदल्ली की अाेर जा रही वोल्वो बस का गांव पट्टीकल्याणा के पास शुक्रवार काे अचानक टायर फटने से संतुलन बिगड़ गया। जिससे बस डिवाइडर से जा टकराते हुए राेड पार कर रहे व्यक्ति काे टक्कर मार दी। जिससे पट्टीकल्याणा के 38 वर्षीय धर्मबीर की माैके पर जान चली गई। वे एक निजी बस के चालक थे। वहीं बस में सवार अाधा दर्जन सवारियां बाल बाल बच गई। घटना के बाद बस ड्राइवर माैके पर बस काे छाेड़कर भाग गया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार काे पंजाब से वोल्वो बस दिल्ली की अाेर जा रही थी। सुबह साढे़ 7 बजे के आसपास जब बस पट्टीकल्याणा गांव के पास पहुंची ताे अचानक बस का टायर फट गया। जिससे बस का संतुलन बिगड़ने से बस डिवाइडर से जा टकराई अाैर राेड पार कर रहे धर्मबीर वासी पट्टीकल्याणा की जान चली गई। वहीं बस में सवार अाधा दर्जन सवारियां बाल बाल बच गई। वहीं मृतक के भाई रणबीर ने अाराेप लगाया कि बस चालक की लापरवाही के चलते बस की टक्कर लगने से धर्मबीर की जान गई है। दूसरी तरफ समालखा में अलग अलग सड़क हादसों में चिराग वासी चांद कॉलोनी समालखा, नीरज वासी समालखा, अजित वासी डिकाडला और अमित वासी पानीपत घायल हो गए। सभी को चोट ज्यादा होने के कारण पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया।
पंजाब से िदल्ली की अाेर जा रही थी बस, पट्टीकल्याणा के पास हादसा
मृतक धर्मबीर