पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Panipat News Haryana News Wadhwa And Madan Occupied Mandal For 6 Years Businessmen Dissatisfied With Their Work Have Chosen Me Suri

मंडल पर 6 साल से वधवा व मदान का कब्जा, इनके कामकाज से असंतुष्ट व्यापारियाें ने मुझे चुना है : सूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{वधवा : व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ने से ही बना संयुक्त व्यापार मंडल

42 बाजार प्रधानाें के संयुक्त व्यापार मंडल में खींचतान जारी है। अब सूरी व मदान गुट के एक दूसरे पर अाराेप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हाे गया है। एक गुट द्वारा घाेषित प्रधान राजेश सूरी ने ताे अब तक प्रधान रहे अनिल मदान व दर्शन लाल वधवा काे ही गैर जिम्मेदार बता दिया। सूरी का कहना है कि 2014 में मंडल के गठन के साथ ही पहले प्रधान बने दर्शन लाल वधवा व उनके बाद 2017 में अनिल मदान प्रधान बने। सूरी का अाराेप है कि दाेनाें प्रधानाें के 6 साल के कामकाज से असंतुष्ट व्यापारियाें ने ही मुझे प्रधान चुना है, जिन्हाेंने मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उसे नहीं ताेड़ सकता। सूरी के इन अाराेपाें पर दाेनाें पूर्व प्रधानाें का कहना जिस मंडल ने विपत्ति के घड़ी में सबसे ज्यादा साथ दिया, उसी काे राजेश भाई भूल गए हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि संयुक्त व्यापार मंडल की यह खींचतान ऐसे ही बढ़ती जाएगी या इस पर विराम लगेगा।

न सीसीटीवी लगे न सफाई हाे रही

बाजाराें अाए दिन चाेरी व ठगी की वारदातें करके बदमाश अासानी से फरार हाे रहे हैं। सीसीटीवी हाेते एेसे बदमाश पकड़ में अाते।वहीं सफाई का भी बुरा हाल है। एेसे में इन दाेनाें ही समस्याअाें के समाधान कराने में पूर्व प्रधान अनिल मदान व दर्शन लाल वधवा ने काेई काम नहीं िकया। -अशाेक सलूजा, प्रधान, राजपूताना बाजार।


42 में से 19 प्रधानों का समर्थन है : राजेश सूरी

सर्राफा बाजार एसोसिएशन प्रधान राजेश सूरी के दावा है कि अभी 42 में से उसके पास 19 बाजार प्रधानाें का समर्थन है। अब मात्र 3 की अाैर जरूरत हैं। वाे भी मिल जाएेंगे। पूर्व प्रधान अनिल मदान का कहना है कि राजेश भाई की गलती काे देखते हुए 7 प्रधान ताे उसी दिन साथ छाेड़ अाए थे। बाकि भी टूटते चले गए। जिन 19 प्रधानाें का सूरी दावा कर रहे हैं, उनमें से ज्यादातर मंडल के सदस्य ही नहीं हैं। जिन 42 प्रधानाें ने फीस भरकर चुनाव घाेषित किया था, उनमें से 30 प्रधान हमारे साथ हैं।

अवैध वसूली की पार्किंग बंद कराई

जीटी राेड फ्लाई अाेवर के नीचे जिला प्रशासन पार्किंग में ठेकेदार ने अवैध वसूली शुरू कर दी थी। यह ठेका मंडल ने ही रद्द कराया। बाजाराें की सफाई के लिए नगर निगम से लड़कर स्पेशल 10 रिक्शा लगवाई। इन समेत अनगिनत काम सूरी व उसके समर्थक कैसे भूल सकते हैं। -अनिल मदान, पूर्व प्रधान, संयुक्त व्यापार मंडल।


चाैटाला सरकार के साथ हुई लड़ाई में बना था मंडल

मंडल का गठन ही चाैटाला सरकार के साथ बाजाराें के हक की लड़ाई के साथ हुअा था। तब दुकानाें के अागे बिजली मीटर लगना शुरू हुए थे। मैंने इसका विराेध किया, क्याेंकि कर्मचारी मीटर बदलने के नाम पर पैसे वसूल रहे थे। बाबा लाल जी मंदिर में 15 मीटर टेस्ट कराए। पुराने मीटर बिना जांच, बिना चाेरी केस या बिना चार्ज के बदले गए। अाराेप लगाने वाले ये कैसे भूल गए। -दर्शन लाल वधवा, पूर्व प्रधान, संयुक्त व्यापार मंडल।

नई स्ट्रीट लाइट लगाने में गड़बड़ी हुई

पूर्व प्रधान अनिल मदान के कार्यकाल में बाजाराें में नई स्ट्रीट लाइट बाजाराें में नहीं, बल्कि कागजाें में लगी हैं। वहीं नगर निगम की 300 दुकानाें का मालिकाना हक दुकानदारों काे इसके नोटिफिकेशन के एक साल बाद भी नहीं मिला है। ये काम पूर्व प्रधान अनिल मदान की अनदेखी से ही लटके हैं। -सुरेश बवेजा, प्रधान, चाैड़ा बाजार।


संयुक्त व्यापार मंडल में खींचतान जारी, अब सूरी व मदान गुट के एक दूसरे पर अाराेप-प्रत्यारोप

जानिए... किस प्रधान का क्या है कहना

{मदान बाेले- हमारी काबिलियत पर अंगुली उठाने वाले विपत्ति में मिली मदद भी भूल गए
खबरें और भी हैं...