हम ठुमक ठुमक कर कहते हैं, हम हो गए राधा रानी के...
श्री सनातन धर्म संगठन की ओर से मंगलवार काे श्री सिद्ध बाबा कांशीगिरि मंदिर से हाेली पर्व पर अद्भुत होली मिलन एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। होली महोत्सव के मुख्य अतिथि विधायक प्रमाेद विज अाैर महिला माेर्चा की अध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता व संगठन के प्रधान सूरज पहलवान रहे। उन्हाेंने श्री कान्हा संग राधा की आरती वंदन किया। सभी भक्तों को अबीर चंदन का तिलक लगाया अाैर पगड़ी पहनाई गई। फूल बरसाते हुए विशाल शोभायात्रा प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई वार्ड-3 के श्री हनुमान मंदिर में पहुंची।
एक शाम होली के रसिया के नाम
वार्ड-7 स्थित श्रीराम मंदिर में सायंकाल के सत्र में एक शाम होली के रसिया के नाम कार्यक्रम का अायाेजन किया गया। स्वामी दयानन्द सरस्वती महाराज व कांता देवी महाराज की अध्यक्षता में ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसमें श्री सनातन धर्म संगठन के सरस्वती र|ों द्वारा होली के गीतों की शानदार प्रस्तुति वेद प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, दिलीप रहेजा, पुन्नू राम बांगा, जवाहर जुनेजा, जगदीश सहगल, भूषण वधवा, लेखराज जताना ने दी।
होली प्रेम, उत्साह और खुशहाली का है त्याेहार
स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा कि होली का त्योहार आपके जीवन में प्रेम, उत्साह, खुशहाली, आपसी भाईचारा, एक दूसरे के लिए भरपूर स्नेह और विश्वास का पर्व है। सभी कृष्ण भक्त एक दूसरे को स्नेह देते हुए गुलाल लगाते हैं, पुष्प बरसाते हैं, खुशियां मनाते हैं। स्वामी ने भी एक गीत ‘हम ठुमक ठुमक कर कहते हैं, हम हो गए राधा रानी के, हम नाच-नाच कर कहते हैं हम हो गए राधा प्यारी के’ गाकर सभी को नृत्य करने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजकुमार खुंगर रहे।
पानीपत. सनातन धर्म संगठन की ओर से हाेली के अवसर पर निकाली गई शाेभा यात्रा में नृत्य करते श्रद्धालु।