सिविल अस्पताल का वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं मिला ठीक, कहा एक माह में
पानीपत | एनजीटी की ओर से गठित की गई माॅनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस प्रीतम पाल ने सिविल अस्पताल के बायाे मेडिकल वेस्ट काे लेकर दाैरा किया। उनके साथ सीएमअाे डाॅ. संतलाल वर्मा, एमएस डाॅ. अालाेक जैन, डिप्टी एमएस डाॅ. अमित पाेरिया सहित कई अधिकारी माैजूद रहे।
प्रीतम पाल ने अाॅपरेशन थियेटर, लैब, पाेस्टमार्टम हाउस के पास बने वेस्ट मेनेजमेंट रूम का निरीक्षण किया। लेबर वार्ड, लैब सहित सब जगहाें पर उन्हें वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट का सिटस्म रास नहीं अाया। उन्हाेंने कहा कि ये मैन्युअल सिस्टम है, यहां अाॅटाेमेटिक सिस्टम हाेना चाहिए। उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें काे 1 माह का समय दिया अाैर कहा कि हम दाेबारा फिर अाएंगे निरीक्षण करने। वहीं वेस्ट मेनेजमेंट रूम के पास गंदगी के ढेर काे देख नाराज हुए, बाेले इसे सफाई कराअाे नहीं ताे संक्रमण फैल सकता है। सीएमअाे डाॅ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जल्द ही अाॅटाेमेटिक सिस्टम काे लगाया जाएगा वहीं 30 सितंबर तक अस्पताल में एसटीपी सिस्टम बनाए जाने की अंतिम तिथि है।