पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Samalkha News Haryana News When Asked To Remove The Handkerchief From The Mouth Of The Young Man Who Came To Take The Exam He Said That I Want To Be Corona

परीक्षा देने आए युवक को मुंह से रूमाल हटाने को कहा तो बोला मुझे कोरोना है, मचा हड़कंप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समालखा | शहर में शनिवार को एचएसएससी की एएलएम की परीक्षा देने आए एक परीक्षार्थी मुंह पर रूमाल बांधे हुए परीक्षा देने लगा, लेकिन जब सेंटर पर कर्मियों ने उसे रूमाल हटाने के लिए कहा तो युवक बोला मुझे कोरोना है, बस फिर क्या था सेंटर पर हड़कंप मच गया। शनिवार को शहर में एचएसएससी की एएलएम की ऑनलाइन परीक्षा का सेंटर समालखा के लॉड कृष्णा पब्लिक स्कूल पावटी में बनाया गया था। भिवानी के निंबड़ीवाली से परीक्षा देने दीपक अपने भाई दिवेश के साथ आया था। दीपक ने मुंह को रूमाल से ढका हुआ था। सेंटर में कर्मियों ने उसे रूमाल हटाने को कहा तो दीपक बोला मुझे कोरोना हो गया है। परीक्षा ले रही कंपनी के पदाधिकारियों ने एचएसएससी को इसकी सूचना दी। वहां से डीसी पानीपत को फोन पहुंचा।डीसी ने सीएमओ पानीपत को युवक की जांच के लिए कहा। जिसके बाद सेंटर पर पहुंची एंबुलेंस मंे दीपक को जांच के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में दीपक सामान्य पाया गया। एसएसओ डाॅ. पवन ने कहा कि युवक ने आशंका जताई थी कि उसे कोरोना हो गया है। जांच में कोरोना के कुछ लक्षण नहीं मिले है। वहीं दीपक से लिखित में ले लिया गया है कि वह सामान्य ही खांसी जुकाम है।
खबरें और भी हैं...