डीजे बजाने से मना किया तो डंडों व कुल्हाड़ी से किया हमला
समालखा | मनाना गांव में फाग के दिन घर के आगे डीजे बजाकर नाच रहे लोगों को मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने मुकेश वासी मनाना के साथ मारपीट की। जब परिजन बीच बचाव के लिए आए तो उन पर भी डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मुकेश लठ लगने के कारण बेहोश होकर गिर गया और मुंह से खून निकलने लगा। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता सुनिता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार सुनिता ने पुलिस को बयान में बताया कि 3 मार्च को फाग के दिन पड़ोसी रिंकू, बलजीत, सरोज, संदीप, छोटू, अजय, सोनिया व पांच युवक बाहर के घर के आगे डीजे बजाकर नाच रहे थे। मेरे पति मुकेश ने उनको समझाया कि घर के आगे मत बजाओ, इसी बात पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव के लिए परिजन जेठ रमेश, अनिता, पूजा, आए तो उनके साथ भी मारपीट की। मामले में जांच कर्मी ने बताया शिकायत मिली है जांच की जा रही है।