बॉडी किसकी ज्यादा, इस बात पर झगड़े में 12वीं के छात्र की हुई हत्या, 3 अरेस्ट
सैनी काॅलाेनी में मनाेहर पार्क के पास हाेली के दिन किया था मर्डर
सैनी काॅलाेनी में मनाेहर पार्क के पास हाेली के दिन 12वीं कक्षा के छात्र 19 वर्षीय शुभम उर्फ गाेलू की हत्या व दाेस्त विजय काे चाकू मारकर घायल करने के मामले सीअाईए-2 ने 3 अाराेपियाें काे अरेस्ट किया है। उनकी पहचान नेपाल के काठमांडू निवासी नीमा थापा, बिहार के लखीसरास के अविनाश अाैर रवि के रूप में हुई है। सीअाईए-2 इंचार्ज इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि नवंबर 2019 काे नीमा व विजय के बीच विवाद हाे गया था। दाेनाें अपनी-अपनी बॉडी काे ज्यादा बताते हुए झगड़ा कर बैठे थे। तब शुभम भी विजय के साथ था। मृतक शुभम अाैर दाेस्त विजय अखाड़े में पहलवानी के दांव सीखते हुए ताेे नीमा जिम जाकर बॉडी बना रहा था। झगड़े के बाद नीमा रंजिश रखने लगा। हत्या कर तीनाें फरार थे। बुधवार शाम काे सीअाईए-2 के एसअाई बलजीत सिंह ने डाहर चाैक के पास से तीनाें अाराेपियाें काे गिरफ्तार कर बाइक बरामद की। अाराेपी नीमा गंगाराम काॅलाेनी अाैर रवि अर्जुन नगर में रहते हैं। वारदात वाले दिन नीमा व उसके साथियाें ने विजय व शुभम के साथ मारपीट की ताे तीसरा साथी भाग गया। रवि व अविनाश ने चाकू से शुभम अाैर विजय पर ताबड़ताेड़ वार किए। नीमा ने ईंट से शुभम पर हमला किया। हत्या से पहले तीनाें ने शुभम व विजय की रैकी भी की थी।
तीनाें रिमांड पर भेजे
इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने अाैर फरार चल रहे साथियाें के ठिकानाें का पता लगाने के लिए तीनाें अाराेपियाें काे सीअाईए ने गुरुवार काे काेर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें दाे दिन के रिमांड पर भेज दिया।
बिहार से आया था अिवनाश
रखने लगा। हत्या कर तीनाें फरार थे। बुधवार शाम काे सीअाईए-2 के एसअाई बलजीत सिंह ने डाहर चाैक के पास से तीनाें अाराेपियाें काे गिरफ्तार कर बाइक बरामद की। अाराेपी नीमा गंगाराम काॅलाेनी अाैर रवि अर्जुन नगर में रहते हैं। वारदात वाले दिन नीमा व उसके साथियाें ने विजय व शुभम के साथ मारपीट की ताे तीसरा साथी भाग गया। रवि व अविनाश ने चाकू से शुभम अाैर विजय पर ताबड़ताेड़ वार किए। नीमा ने ईंट से शुभम पर हमला किया। हत्या से पहले तीनाें ने शुभम व विजय की रैकी भी की थी।
{20 वर्षीय नीमा: पिता की माैत के बाद मां दूसरी जगह रहने लगी। नीमा खुर्दे में काम करता है अाैर अावारा किस्म का है।
{22 वर्षीय रवि: फैक्ट्री में काम करते हुए वहीं क्वार्टर में रहता है। नीमा का दाेस्त है, इसलिए उसके साथ वारदात में शामिल हाे गया।
{19 वर्षीय अविनाश: मूलत: बिहार का रहने वाला है। 8 साल पानीपत में रहा। दाे साल पहले पानीपत छाेड़कर वापस गांव चला गया था। हाेली पर दाेस्ताें से मिलने अाया था।
छात्र की हत्या के मामले में बाएं से लाल रंग की टीशर्ट में नीमा, बीच में अविनाश अाैर रवि।