रूढ़ीवादी सोच के खिलाफ लड़ रही हैं महिलाएं
सास करा रही घूंघट ताे शादी के 3 माह बाद ही केस तलाक तक पहुंचा
पानीपत | जिले में तलाक का एक अनाेखा केस सामने अाया है। तलाक की वजह घूंघट बना है। लड़की ने शादी से पहले ससुराल पक्ष से कहा कि वाे घूंघट नहीं करेगी। तब ससुराल पक्ष ने हामी भर ली थी। लेकिन शादी के बाद ही से उसे घूंघट कराया जा रहा है। पति-प|ी दाेनाें पढ़े लिखे हैं। शादी 3 माह पहले ही हुई थी। अब पति कह रहा है कि उसे मां की बात माननी पड़ेगी। प|ी ने कहा कि पति ताे नाैकरी पर चला जाता है, सारा दिन वाे घर में सास ही के पास रहती है ताे उसे घूंघट करने की कहती है। इस पर अक्सर झगड़ा हाे रहा है। केस तलाक तक पहुंचा ताे काेर्ट से ये केस प्राेटेक्शन अधिकारी रजनी गुप्ता के पास पहुंचा जहां काउंसिलिंग की जा रही है।
लड़की की मां ने पंचायतियाें के सामने कराया घूंघट : प्राेटेक्टशन अधिकारी रजनी गुप्ता के कार्यालय में जब दाेनाें पक्षाें के लाेग पहुंचे ताे उनके साथ कुछ पंचायत के लाेग भी पहुंचे थे। यहां लड़की की मां ने खुद कहा कि घूंघट कर लाे अाैर लड़की काे करना पड़ा। मां काे ये था कि कहीं उसे ही दाेषी न ठहरा दें कि लड़की काे मां ने संस्कार नहीं दिए।