पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Panipat News Haryana News Women Are In Top Political Positions In Only 10 Out Of 193 Countries This Is Worrying Raj Mata

193 देशों में से सिर्फ 10 देशों में महिलाएं शीर्ष राजनीतिक पदों पर हैं, ये चिंताजनक : राज माटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निर्मला देशपांडे संस्थान, माता सीता रानी सेवा संस्था, यूनाइटेड रिलीजियस इनिशिएटिव और हाली पानीपती ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हाली अपना स्कूल में महिला दिवस पर महिलाअाें काे सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राज माटा ने कहा कि दुनिया में जितने भी काम-धंधे हैं, उन सब में 50 प्रतिशत संख्या महिलाओं की होनी चाहिए। असली बात यह है कि जिस काम को जो भी दक्षतापूर्वक कर सके, वह उसे मिलना चाहिए। उसमें स्त्री-पुरुष का भेदभाव नहीं होना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र संघ की एक ताजा रिपाेर्ट के मुताबिक दुनिया के लगभग 90 प्रतिशत पुरुष ऐसे हैं, जो महिलाओं को अपने से कमतर समझते हैं। इस समय 193 देशों में से सिर्फ 10 देशों में महिलाएं शीर्ष राजनीतिक पदों पर हैं। बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए स्वयं महिलाओं को अपने अंदर की शक्ति को पहचानना चाहिए। समाजसेवी व उद्योगपति ओपी माटा और हाली अपना स्कूल, निर्मला देशपांडे संस्थान के डायरेक्टर एवं एडवोकेट राम मोहन राय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। थिएटर आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने कन्या भ्रूण हत्या विषय पर एक नाटक का मंचन भी किया।

इस माैके पर सरोज बाला गुर, दिव्या त्यागी, रीमा बरवा, गीत माटा, शकुंतला गर्ग, सुरजीत कौर, आरती सिंगला, सीमा अग्रवाल, इंदु कुकरेजा, मंजरी, पायल, संतरो, इंदू आहूजा, सपना, पूनम गांधी, चारू सिंह, प्रभा मल्होत्रा, प्रवीण, कीर्ति रानी, ममता, सुषमा, गीता विज, शीतल शर्मा, समीक्षा, पूनम, मंजू, सुशीला काे सम्मानित किया गया।

पानीपत. माता सीती रानी संस्थान में महिला दिवस पर अायाेजित कार्यक्रम में सम्मानित महिलाएं।
खबरें और भी हैं...