महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं : डीएसपी
थर्मल| अंतरराष्ट्रीय दिवस पर गांव भालसी की धानक चौपाल में ग्राम पंचायत की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की सभी महिलाओं व स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में डीएसपी संदीप सिंह मुख्यअतिथि पर पहुंचे। उप पुलिस निरीक्षक संदीप सिंह ने ग्रामीण महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में बताया और मोबाइल का प्रयोग करने वाली हर महिला के मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप इंस्टॉल कराया। उन्होंने महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में आज पुरुषों से कम नहीं है और उसे निडर व निःसंकोच होकर हर कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर मतलौडा थाना प्रभारी विकास कुमार, वीरेंद्र भालसी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।