पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाएं वन स्टाॅप सेंटर के टाेल फ्री नंबर 0180-2640008 पर ले सकती हैं जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने वन स्टॉप सेंटर के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया। उन्हाेंने बताया कि बढ़ते अत्याचार, घरेलू हिंसा, बलात्कार पीड़ित, महिला तस्करी, गुमशुदा, अपहरण, बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न से अगर काेई महिला पीड़ित हाे ताे वन स्टाॅप सेंटर में अाए। उसे सभी प्रकार की सुविधा एक ही जगह मिलेगी। अाईटी स्पेशलिस्ट सुनील कुमार ने बताया कि वन स्टाॅप सेंटर में महिलाअाें काे हर सुविधा एक ही सेंटर पर दी जाती हैं। महिलाअाें के लिए वन स्टाॅप सेंटर की अाेर टाेल फ्री नंबर 0180-2640008 जारी किया है। इस माैके पर आईटी स्पेशलिस्ट सुनील कुमार व पुलिस विभाग से रीना माैजूद रहीं।
खबरें और भी हैं...