पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समाज निर्माण में महिलाओं का अहम स्थान : कविता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बापौली | ताहरपुर गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं से जुड़ी समस्याओं व उनके निवारण के बारे मे विचार-विमर्श किया। महिलाओं ने अपने-अपने सुझाव देकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम मे गांव की महिला सरपंच कविता देशवाल ने महिलाओं के अधिकार एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं होगी और वो अपनी समस्याओं को दूर करने मे सक्षम नहीं होंगी, तब तक समाज का उत्थान अधूरा है। क्योंकि महिलाएं ही घर परिवार चलाती है और अपने बच्चो को संस्कार देती है जो की समाज की नींव है।
खबरें और भी हैं...