महिलाओं ने सामाजिक कार्यों में सहयोग देने की ली शपथ
समालखा | संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन एसएनसीएफ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गांव भोड़वाल माजरी समालखा मे रविवार को विश्व महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गांव की सरपंच लक्ष्मी देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की व गांव की चंहुमुखी विकास में महिलाओं के योगदान को सराहा। सभी महिलाओं ने सामूहिक तौर पर शपथ ली की गांव में निरंतर हो रहे सामजिक व पारिवारिक विकास के कार्यों में अपना पूरा योगदान देंगी।