पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाएं अधिकारों के प्रति जागरूक हों

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समालखा. गांधी आदर्श कॉलेज में चल रहा सात दिवसीय एनएसएस शिविर समापन में भाग लेते हुए।  

समालखा | गांधी आदर्श कॉलेज में चल रहा सात दिवसीय एनएसएस शिविर सम्पन्न हो गया। देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज पानीपत से प्रो. डाॅ. स्नेहलता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं।

उन्होंने कहा कि कुदरत की अनुपम भेंट बेटी अपने स्नेह, सेवा व समर्पण भाव से घर संसार को संवारने के साथ-साथ ही सामाजिक समरसता के कार्यों में भी अपनी भागीदारी निभा रही है। नारी हृदय कोमल होता है, लेकिन समय आने पर वह दुर्गा का रूप भी बन जाती है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। रेडक्रॉस से पहुंची सोनिया शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को डिजास्टर मैनेजमेंट व फर्स्ट एड की जानकारी होनी चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. राजपाल, एनएसएस के इंचार्ज डाॅ. आशीष छौक्कर, रविन्द्र छौक्कर, संगीता छौक्कर, मोनिका, गरिमा मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...